Gold Price : सोने की कीमतों में तेज उछाल, जानें आपके शहर का ताजा भाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 22 दिसंबर को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर हरे निशान में खुला और शुरुआती कारोबार में ही मजबूत बढ़त दर्ज की।

एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 1,34,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,34,196 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:55 बजे गोल्ड फ्यूचर 1,35,562 रुपये पर ट्रेड करता दिखा, जो कि बीते सत्र के मुकाबले करीब 1,350 रुपये की तेजी को दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,35,698 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्च स्तर भी छुआ।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

  • 24 कैरेट: 1,34,320 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,23,140 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,00,780 रुपये

मुंबई

  • 24 कैरेट: 1,35,280 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,24,000 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,01,460 रुपये

चेन्नई

  • 24 कैरेट: 1,36,150 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,24,800 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,04,200 रुपये

कोलकाता

  • 24 कैरेट: 1,35,280 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,24,000 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,01,460 रुपये

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट: 1,35,330 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,24,050 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,01,510 रुपये

लखनऊ

  • 24 कैरेट: 1,35,430 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,24,050 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,01,610 रुपये

पटना

  • 24 कैरेट: 1,35,330 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,24,050 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,01,510 रुपये

हैदराबाद

  • 24 कैरेट: 1,35,280 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,24,000 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,01,460 रुपये

क्यों बदलते रहते हैं सोने के दाम?

सोने की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत, वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और सरकार की टैक्स नीतियां जैसे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। यही वजह है कि सोने के भाव लगभग हर दिन बदलते रहते हैं।

अगर आप आज यानी 22 दिसंबर 2025 को सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें। इससे आपको सही फैसला लेने में मदद मिलेगी और किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान से बचाव होगा।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें