वाराणसी में दो दिनों तक ठप रहेगी जलापूर्ति, जलकल विभाग ने जारी की एडवाइजरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। नए साल के आगमन से ठीक पहले काशीवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। भदैनी पंप हाउस पर जरूरी तकनीकी कार्य होने के कारण शहर में रविवार शाम और सोमवार को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बाधित रहेगी। जलकल विभाग के अनुसार इस दौरान आम जनता को पानी के लिए पहले से तैयारी करनी होगी।

भदैनी पंप हाउस पर होगा तकनीकी कार्य
जलकल सचिव विश्वनाथ ने बताया कि भदैनी पंप हाउस में एआरवी (एयर रिलीज वाल्व) और फ्लोरमीटर लगाने का कार्य प्रस्तावित है। इसे लेकर कई दौर की बैठकों के बाद 28 और 29 दिसंबर को मेगा ब्लॉक तय किया गया है। इसी वजह से इन दो दिनों में शहर के अधिकांश इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी, हालांकि वरुणापार क्षेत्र में पानी की सप्लाई जारी रहेगी।

जलकल विभाग की जनता से अपील
जीएम जलकल अनूप कुमार सिंह ने कहा कि पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को असुविधा हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि रविवार सुबह पानी आने पर उसका पर्याप्त भंडारण कर लें। रविवार शाम से सोमवार सुबह तक जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। विभाग की कोशिश है कि कार्य को जल्द पूरा कर सप्लाई बहाल की जा सके।

शहर की जलापूर्ति की रीढ़ है भदैनी पंप हाउस
गौरतलब है कि भदैनी घाट पर स्थित भदैनी पंप हाउस वाराणसी का एक प्रमुख जलापूर्ति केंद्र है। वर्ष 1907 में स्थापित यह पंप हाउस गंगा नदी से पानी लेकर पूरे शहर में सप्लाई करता है। समय-समय पर इसमें तकनीकी उन्नयन किया गया है और यह ‘हर घर नल योजना’ के तहत काशी की जल सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें