4 जनवरी को वाराणसी आएंगे CM Yogi, नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 जनवरी को अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान वह सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 जनवरी से शुरू हो रही है, जिसमें देशभर से आई टीमें हिस्सा लेंगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और खेल विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ वाराणसी के खेल वातावरण को नई ऊर्जा देने वाला माना जा रहा है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें