मकर संक्रांति से बसंत पंचमी तक, जनवरी 2026 में पड़ रहे ये बड़े व्रत-त्योहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनवरी 2026 का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। नए साल की शुरुआत भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत से होगी। इसके बाद सकट चौथ, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार पूरे महीने श्रद्धालुओं में उत्साह बनाए रखेंगे।

इस वर्ष 1 जनवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के साथ जनवरी महीने का आरंभ होगा, जबकि महीने का समापन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र में होगा। जनवरी को देश का सबसे ठंडा महीना भी माना जाता है, लेकिन कड़ाके की ठंड के बीच इन पर्वों को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिलता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने पड़ने वाले व्रत-त्योहार पुण्य, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। खासकर मकर संक्रांति के साथ सूर्य के उत्तरायण होने से मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है।

जनवरी 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की सूची

  • 01 जनवरी (गुरुवार): प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

  • 03 जनवरी (शनिवार): पौष पूर्णिमा

  • 06 जनवरी (मंगलवार): सकट चौथ / संकष्टी चतुर्थी

  • 13 जनवरी (मंगलवार): लोहड़ी

  • 14 जनवरी (बुधवार): मकर संक्रांति, उत्तरायण

  • 14 जनवरी (बुधवार): षटतिला एकादशी

  • 16 जनवरी (शुक्रवार): मासिक शिवरात्रि

  • 16 जनवरी (शुक्रवार): प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

  • 18 जनवरी (रविवार): मौनी अमावस्या

  • 23 जनवरी (शुक्रवार): बसंत पंचमी

  • 25 जनवरी (रविवार): रथ सप्तमी

  • 26 जनवरी (सोमवार): भीष्म अष्टमी

  • 29 जनवरी (गुरुवार): जया एकादशी

  • 30 जनवरी (शुक्रवार): प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

धार्मिक जानकारों के अनुसार जनवरी 2026 में पड़ने वाले ये व्रत-त्योहार पूजा-पाठ, दान-पुण्य और शुभ कार्यों के लिए विशेष फलदायी माने गए हैं। ऐसे में श्रद्धालु पहले से ही इन तिथियों को ध्यान में रखकर अपनी धार्मिक तैयारियों में जुट गए हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें