उत्तर प्रदेश के गवर्नर हाउस का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘राजभवन’ नहीं बल्कि ‘जन भवन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम बदल दिया गया है। अब तक ‘राजभवन’ के नाम से पहचाने जाने वाले इस भवन को अब ‘जन भवन’ कहा जाएगा। इस संबंध में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यालय की ओर से बुधवार को आधिकारिक बयान जारी किया गया।

बयान में बताया गया कि यह परिवर्तन गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा राज्यपालों के आधिकारिक आवासों के नामकरण में मानकीकरण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया गया है। इन निर्देशों के तहत ‘राजभवन’ का नाम बदलकर ‘जन भवन’ रखा गया है।

राज्यपाल कार्यालय के अनुसार, यह नाम परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अब सभी शासकीय, प्रशासनिक एवं वैधानिक कार्यों में राज्यपाल के आधिकारिक आवास को ‘जन भवन’ के नाम से ही संबोधित किया जाएगा। इससे संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं शासन स्तर पर पूरी कर ली गई हैं।

यह कदम केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत देशभर में राज्यपालों के आवासों के नामों में एकरूपता लाई जा रही है। ‘जन भवन’ नाम जनता से जुड़ाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाता है, जो पारंपरिक राजसी या औपनिवेशिक छवि से अलग एक नया संदेश देता है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें