नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की वापसी सबसे बड़ा आकर्षण है।
श्रीलंका सीरीज से बाहर रहे थे बाबर और शाहीन
बाबर आजम और शाहीन अफरीदी हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। अब दोनों की वापसी से पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
छह महीने बाद शादाब खान की नेशनल टीम में एंट्री
ऑलराउंडर शादाब खान ने भी लगभग छह महीने बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है। उनके आने से पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी को नया संतुलन मिलेगा। स्पिन विभाग में अब शादाब के साथ अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक जैसे विकल्प मौजूद हैं।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 स्क्वॉड
सलमान अली आगा (कप्तान),
अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान,
ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा,
मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान,
सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान,
उस्मान खान और उस्मान तारिक।
टी20 सीरीज का कार्यक्रम (लाहौर)
* पहला टी20: *21 जनवरी (गुरुवार)*
* दूसरा टी20: *31 जनवरी (शनिवार)*
* तीसरा टी20: *1 फरवरी (रविवार)*
वर्ल्ड कप 2026 पर नजर
हालांकि पाकिस्तान ने अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आधिकारिक टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि यही खिलाड़ी विश्व कप स्क्वॉड का आधार बन सकते हैं। पाकिस्तान ग्रुप A में शामिल है, जहां उसका सामना भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका से होगा।
पाकिस्तान के ग्रुप मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। अगर टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है, तो ये मुकाबले भी श्रीलंका में होंगे, जबकि बाहर होने की स्थिति में फाइनल चरण के मैच भारत में आयोजित किए जाएंगे।










