अरुणाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरुणाचल प्रदेश। राज्य में बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप पश्चिम कामेंग जिले में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप सुबह 8 बजकर 57 मिनट 36 सेकंड पर दर्ज किया गया।

एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र पश्चिम कामेंग क्षेत्र में था और इसकी गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे बताई गई है। भूकंप के झटके 27.04 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 92.31 डिग्री पूर्वी देशांतर पर महसूस किए गए। हालांकि, फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

पश्चिम बंगाल में भी महसूस हुए थे झटके

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार (3 फरवरी) को पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए थे। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में रात करीब 9 बजे तेज झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता इतनी थी कि लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कोलकाता के अलावा हावड़ा और हुगली जिलों में भी कंपन महसूस किया गया था।

भूकंप के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां सतर्क हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि दोनों ही घटनाओं में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें