तलाक केस में ज्योति सिंह के सपोर्ट में उतरी अक्षरा सिंह, बोली- ’10 करोड़ नहीं, 100…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है। बीते बुधवार को ज्योति सिंह आरा स्थित फैमिली कोर्ट में पेश हुईं, लेकिन पवन सिंह अदालत में उपस्थित नहीं हुए। कुछ देर इंतजार करने के बाद ज्योति वापस लौट गईं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को निर्धारित की गई है।

कोर्ट में ज्योति सिंह ने स्पष्ट कहा है कि वे अपने पति पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं। हालांकि, यदि पवन सिंह साथ नहीं रहना चाहते, तो उन्हें 10 करोड़ रुपये गुजारा-भत्ता के रूप में दिए जाएं।


अक्षरा सिंह ने किया समर्थन

इस पूरे मामले पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ज्योति सिंह का समर्थन करते हुए कहा, अगर आपने शादी की है और किसी लड़की को अपने साथ लेकर आए हैं, तो उसकी जिम्मेदारी भी आपकी बनती है। एक लड़की का यह हक है कि वह एलिमनी ले। ज्योति सिंह अपनी जगह सही हैं।”


“100 करोड़ भी कम पड़ जाएगा”

अक्षरा सिंह ने आगे कहा, “10 करोड़ मांगें या 20 करोड़, मुझे तो लगता है 100 करोड़ भी कम पड़ जाएगा। जो लड़की ने सहा है, उसके लिए 100 करोड़ भी कम है। समाज को मिलकर उसका हक दिलवाना चाहिए।”

अक्षरा सिंह के इस बयान के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। गौरतलब है कि एक समय पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच करीबी रिश्तों की चर्चा रही है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और रिश्तों में दरार की खबरें सामने आईं।

अब देखना होगा कि अक्षरा के इस बयान पर पवन सिंह की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और कोर्ट की अगली सुनवाई में मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें