होली से पहले यूपी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, फरवरी का अग्रिम वेतन मिलेगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

होली के त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आई है। योगी सरकार ने फैसला लिया है कि शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन समय से पहले जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 2 मार्च से पहले सभी शिक्षकों के खाते में वेतन पहुंच जाना चाहिए।

इस साल होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, ऐसे में त्योहार से पहले वेतन मिलने से शिक्षकों में खुशी का माहौल है। प्रदेश में करीब छह लाख सरकारी शिक्षक कार्यरत हैं, जिन्हें इस फैसले से सीधा लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार, अन्य विभाग भी इसी तरह की व्यवस्था करने की तैयारी में हैं।


यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था

होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत करने का निर्णय लिया है। 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

सरकार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 3,600 से 4,500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की है।

त्योहारों के समय दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए इन इलाकों में बसों और स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाएगी।

डिपो और क्षेत्रीय कार्यशालाओं में तैनात कर्मचारियों को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। लगातार 10 दिन ड्यूटी करने पर 2,100 रुपये और 9 दिन ड्यूटी करने पर 1,800 रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी।


ब्रज में छाया होली का रंग

देश के अन्य हिस्सों से पहले ही ब्रज क्षेत्र में होली की धूम शुरू हो चुकी है। मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, नन्दगांव, गोकुल, महावन और बलदेव सहित पूरे ब्रज में रंग-गुलाल की बहार देखने को मिल रही है।

यहां राधा-कृष्ण की भक्ति और प्रेम के रंग में सराबोर माहौल श्रद्धालुओं को खास अनुभव देता है। देश-विदेश से आए लोग पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ इस उत्सव का आनंद ले रहे हैं।

बरसाना और नन्दगांव की प्रसिद्ध लट्ठमार होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। फाल्गुन शुक्ल नवमी को बरसाना और दशमी को नन्दगांव में ‘हुरियारे’ एक-दूसरे के गांव जाकर पारंपरिक अंदाज में लट्ठमार होली खेलते हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें