NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका, 14 मार्च तक बदल सकेंगे जरूरी डिटेल्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। National Testing Agency (NTA) ने आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट NEET NTA Official Website पर जाकर अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

14 मार्च तक मिलेगा मौका

एनटीए के मुताबिक करेक्शन विंडो अभी सक्रिय है और 14 मार्च 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने फॉर्म की जांच कर लें और अगर कोई त्रुटि हो तो उसे तुरंत सुधार लें।

कब होगी परीक्षा

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाने वाली NEET UG 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड) में आयोजित होगी। इसके माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश दिया जाता है।

इन जानकारियों में कर सकेंगे सुधार

करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में कुछ महत्वपूर्ण विवरणों में बदलाव कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • कक्षा 10 और 12 की शैक्षणिक जानकारी
  • जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से 12वीं पास की है या कर रहे हैं
  • कैटेगरी और सब-कैटेगरी
  • PwD स्टेटस
  • सिग्नेचर
  • परीक्षा शहर का चयन
  • परीक्षा का माध्यम
  • माता-पिता की जानकारी (नाम, पेशा और शैक्षणिक योग्यता)

हालांकि सभी विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। केवल वही फील्ड संपादित की जा सकेंगी जिन्हें एनटीए ने निर्धारित किया है।

ऐसे करें आवेदन फॉर्म में सुधार

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर NEET UG 2026 Correction Window के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Application Number और Password दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव करें।
  5. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  6. सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

एनटीए ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख से पहले अपने आवेदन की सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें, ताकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें