पटना। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने राज्य में शराबबंदी खत्म करने की मांग उठाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में शराब की बिक्री फिर से शुरू होनी चाहिए।
दारू चालू होना चाहिए”
मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा, दारू चालू होना चाहिए… नशा-पानी बहुत खराब हो गया है।”
उनका कहना है कि शराबबंदी के बाद अवैध नशे का चलन बढ़ गया है, जो समाज के लिए और ज्यादा खतरनाक बनता जा रहा है।
सम्राट चौधरी से करेंगे बात
अनंत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को लेकर जल्द ही बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे सम्राट चौधरी से बातचीत करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस विषय पर चर्चा जरूरी है और सरकार को जमीनी हालात को देखते हुए फैसला लेना चाहिए।
नीतीश के बाद बदली सियासत
गौरतलब है कि लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के बाद अब राज्य की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में आने वाली है। ऐसे में शराबबंदी जैसे बड़े मुद्दे पर नए सिरे से बहस शुरू होना स्वाभाविक माना जा रहा है।
फिर गरमाई शराबबंदी की बहस
बिहार में शराबबंदी कानून लंबे समय से लागू है, लेकिन इसके प्रभाव और दुष्परिणामों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। अब सत्तारूढ़ दल के विधायक द्वारा ही इस कानून पर पुनर्विचार की मांग ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।








