PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वाराणसी, काशीवासियों को देंगे करोड़ों रुपये की विकास परियोजाओं की सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर अपने तीसरे कार्यकाल में छठवीं बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री करीब 1:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे, जहां योगी आदित्यनाथ और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

बरेका में महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री बरेका परिसर में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रहेगी।

इस दौरान प्रधानमंत्री नारी वंदन संशोधन विधेयक समेत महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

6332 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी काशी को 6332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है।

यह परियोजनाएं सड़क, रेल, शहरी विकास और आधारभूत संरचना से जुड़ी बताई जा रही हैं।

दो नई अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

इनमें:

  • बनारस से पुणे (हडपसर)
  • अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)

के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

दूसरे दिन करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन

प्रधानमंत्री अपने दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास और राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें