गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में लगी भीषण आग, कई फ्लोर आए चपेट में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अभय खंड स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी की 15 मंजिला इमारत में सुबह करीब 8:30 बजे भीषण आग लग गई।

आग बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से शुरू हुई और देखते ही देखते ऊपर की 3-4 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा।

लोगों में मची अफरा-तफरी

आग लगते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। फ्लैट में मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर सीढ़ियों के रास्ते नीचे भागे। धुएं की वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। ऊपरी मंजिलों में लगी आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

सोसाइटी के पास की इमारतों से भी लोग पाइप के जरिए आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए।

एहतियातन खाली कराई गई बिल्डिंग

मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें भी मौजूद हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बिल्डिंग और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

आग लगने का कारण अज्ञात

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें