G7 समिट में ट्रंप ने बांधे PM Modi के तारीफों के पुल, बोले- ‘काल्म, कूल और टोटल किलर लीडर’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फ्रांस। जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और अमेरिका के संबंधों पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा करते हुए उन्हें “काल्म, कूल और टोटल किलर” नेता बताया है। ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब दोनों नेता बुधवार को द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं।

फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 समिट के कार्यकारी लंच के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शांत, संयमित और बेहद प्रभावशाली नेता हैं। ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा कि “वह शांत और संतुलित रहते हैं, मैं उनके जैसा नहीं हूं।”

16 महीने बाद होगी आमने-सामने मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यह मुलाकात करीब 16 महीने बाद होने जा रही है। ऐसे में इस बैठक को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापारिक संबंधों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। इसके अलावा वैश्विक सुरक्षा, निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने की संभावना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने के साथ-साथ वैश्विक कूटनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

जी-7 समिट के बीच होने वाली इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग को लेकर कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें