तेजस्वी यादव के आरोपों को ECI ने बताया झूठा! फैक्ट चेक से दिया करारा जवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर फर्जीवाड़े और अनियमितताओं के आरोप लगाए। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने फैक्ट चेक जारी कर उनके सभी दावों को भ्रामक और गलत बताया। ECI ने बताया कि अभियान पारदर्शिता से चल रहा है और राजद के 47,504 एजेंट इसमें भाग ले रहे हैं। वॉयस रिकॉर्डिंग समेत सभी आरोपों को आयोग ने नियमों के अनुरूप बताया और तथ्यात्मक जवाब दिया।

बिहार में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2025 (SIR) को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उनके दावों को खारिज करते हुए फैक्ट चेक जारी किया है। तेजस्वी ने जहां अभियान में धांधली, फर्जीवाड़े और मतदाता अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया, वहीं चुनाव आयोग ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया। ECI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैक्ट चेक साझा करते हुए कहा कि राजद ने स्वयं इस अभियान के लिए 47,504 बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त किए हैं, जो सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। आयोग के मुताबिक, 50 प्रतिशत यानी 4 करोड़ फॉर्म अब तक कलेक्ट किए जा चुके हैं और एसआईआर पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत चलाया जा रहा है।
तेजस्वी यादव ने 8 जुलाई को X पर एक लंबी पोस्ट में आरोप लगाया कि बिहार में मतदाता सूची अपडेट प्रक्रिया में फर्जी फॉर्म, बिना दस्तावेजों और फर्जी हस्ताक्षरों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला और पूर्वनियोजित साजिश बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में 10 जुलाई को होने वाली सुनवाई से पहले जल्दबाजी का आरोप लगाया।
तेजस्वी द्वारा साझा की गई एक कथित वॉयस रिकॉर्डिंग को लेकर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। चुनाव आयोग ने कहा कि पोस्ट में किया गया दावा गलत और भ्रामक है और जिलाधिकारी की बातों को एसआईआर के नियमों के अनुरूप बताया। ECI ने यह साफ कर दिया कि वह गुमराह करने वाले बयानों को नजरअंदाज नहीं करेगा और तथ्यों के साथ जवाब देता रहेगा।
News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें