सावन में धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की मांग: शहर में मांस-मदिरा बिक्री पर रोक लगाने को लेकर शिवसेना नेताओं ने पुलिस आयुक्त को सौंपा पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। सावन मास की शुरुआत के साथ ही पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बन चुका है। इसी पवित्र माह के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, शहर में मांस और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह को शिवसेना नेताओं द्वारा पत्र सौंपा गया।
शिवसेना के उप्र प्रवक्ता डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि सावन केवल एक महीना नहीं, आस्था और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। इस दौरान शिवभक्त कांवड़ लेकर पवित्र गंगाजल लाते हैं और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हैं। यह समय संयम, साधना और श्रद्धा का होता है, जिसमें मांस और मदिरा जैसी चीज़ें धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि धार्मिक भावना और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन को सावन माह में मांस-मदिरा की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगानी चाहिए।
News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें