कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इमरजेंसी की 50वीं बरसी पर लिखा कि 1975 की तानाशाही से आज का भारत अलग है।उन्होंने इमरजेंसी को लोकतंत्र के लिए चेतावनी बताते हुए संजय गांधी के फैसलों की तीखी आलोचना की।थरूर ने कहा कि आज जनता पहले से अधिक जागरूक है, लेकिन लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए निरंतर सतर्कता जरूरी है।











