Varanasi : सेना का फर्जी अफसर बनकर करता था ठगी, 25 लड़कियों से ले चुका है लाखों रुपये, गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Varanasi : खुद को सेना का अधिकारी बताकर मैट्रीमोनियल साइट्स पर लड़कियों को झांसे में लेने वाले एक ठग को चितईपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तेलंगाना निवासी दलाई उपप्ल है, जो सोशल मीडिया और शादी की वेबसाइटों के जरिए युवतियों से दोस्ती कर, फर्जी पहचान के जरिए ठगी करता था।

जोसफ बनकर की शादी, फर्जी दस्तावेज से खुला राज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ‘जोसफ’ नाम से एक बैंक में कार्यरत युवती से शादी की थी। कुछ समय बाद महिला को आरोपी के पास फर्जी सेना के दस्तावेज मिले, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। महिला ने जब दस्तावेजों की सच्चाई जांची तो पूरी साजिश सामने आई।

सेना की वर्दी, नकली मेडल और पिस्टल भी बरामद

आरोपी के पास से पुलिस ने फर्जी आर्मी आईडी कार्ड, वर्दी, नेम प्लेट, मेडल, एक प्रिंटर मशीन और नकली पिस्टल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने अब तक करीब 25 लड़कियों से संपर्क कर लाखों रुपये की ठगी की है। वह इंटरनेट से सेना के पहचान पत्र डाउनलोड कर खुद प्रिंट करके उपयोग करता था।

कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

चितईपुर थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें