iPhone 17 सीरीज़ की कीमतें लॉन्च से पहले लीक, Samsung Galaxy S25 Ultra से होगी सीधी टक्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

iPhone 17 सीरीज़ के ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही इसके मॉडल्स और कीमतों से जुड़ी अहम जानकारी लीक हो चुकी है। इस बार Apple चार नए वेरिएंट बाजार में लाने वाला है- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। सबसे बड़ी बात यह है कि इस साल “Plus” वर्जन की जगह नया “Air” मॉडल पेश किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन फोनों का निर्माण भारत में शुरू भी हो गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर मौजूद टेक टिप्स्टर्स और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,45,000 हो सकती है। यह डिवाइस 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। वहीं, Pro Max वर्जन की कीमत ₹1,60,000 से शुरू हो सकती है। बेस वर्जन iPhone 17 की कीमत ₹79,900 बताई जा रही है, जबकि नया Air मॉडल करीब ₹95,000 में आ सकता है।

डिज़ाइन और फीचर्स की झलक

iPhone 17 Pro में नया ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो एक बड़े रेक्टैंगल फ्रेम में फिट किया गया है। इसमें LED फ्लैश, LiDAR सेंसर और माइक्रोफोन भी साइड में जोड़े गए हैं। यह डिज़ाइन बदलाव iPhone 11 Pro के बाद पहली बार किया गया है।
यह मॉडल Black, Dark Blue, Orange, Silver, Purple और Steel Gray कलर ऑप्शन में मिलेगा।

iPhone 17 सीरीज़ में Apple की नई A19 Pro चिप, शानदार OLED डिस्प्ले, ज्यादा पावरफुल बैटरी और 12GB तक RAM होने की संभावना है। खास बात है कि iPhone 17 Air अब तक का सबसे पतला iPhone होगा, जिसकी मोटाई महज 5.6mm होगी।

Air मॉडल में ना तो फिजिकल SIM स्लॉट होगा और ना ही चार्जिंग पोर्ट – यह डिवाइस पूरी तरह eSIM और वायरलेस चार्जिंग पर काम करेगा। उम्मीद की जा रही है कि iPhone 17 सीरीज़ को 8 से 12 सितंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra से मुकाबला

Apple की नई iPhone 17 लाइनअप का सीधा मुकाबला Samsung के आगामी फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra से होगा। इस डिवाइस में 6.9-इंच का Quad HD+ 2x Dynamic AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
Galaxy S25 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर दिया गया है जो परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP का 5x टेलीफोटो लेंस, 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Titanium Gray, Titanium Black, Titanium White Silver और Titanium Jade Green कलर में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत ₹1,12,300 है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें