Sayara Box Office Collection : चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने अपनी पहली फिल्म सैयारा से धमाकेदार एंट्री की है। फिल्म की लोकप्रियता का आलम यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। डेब्यू के साथ ही अहान कई बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ चुके हैं।
6 दिन में वर्ल्डवाइड ₹220 करोड़ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा ने रिलीज़ के महज 6 दिनों में दुनियाभर से कुल ₹220 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
-
भारत में कमाई: ₹183 करोड़
-
ओवरसीज़ कमाई: ₹37 करोड़
Box Office Report (India)
-
Day 1 – ₹21.5 करोड़
-
Day 2 – ₹26 करोड़
-
Day 3 – ₹35 करोड़
-
Day 4 – ₹24 करोड़
-
Day 5 – ₹25 करोड़
-
Day 6 – ₹21.5 करोड़
फिल्म को जबरदस्त पॉजिटिव रिव्यूज़ और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि मौजूदा रफ्तार को देखते हुए सैयारा ₹300 से ₹400 करोड़ तक पहुंच सकती है।
2025 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में जगह
सैयारा अब तक की 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो चुकी है:
-
छावा – ₹797.34 करोड़
-
सितारे ज़मीन पर – ₹257 करोड़
-
रेड 2 – ₹243 करोड़
-
हाउसफुल 5 – ₹238 करोड़
-
सैयारा – ₹220 करोड़
सैयारा ने सिकंदर, स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2, और जाट जैसी चर्चित फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो सितारे ज़मीन पर, रेड 2 और हाउसफुल 5 को भी पछाड़ना तय है। इसके बाद फिल्म का असली टक्कर सुपरहिट छावा से होगा।
एक डेब्यू फिल्म के लिए इस तरह की शुरुआत किसी सपने से कम नहीं। सैयारा न सिर्फ अहान पांडे की पहचान बना रही है, बल्कि 2025 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को भी नए सिरे से गढ़ रही है।










