UP Weather Update : यूपी के इन 40 जिलों में होगी आज मूलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अर्लट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने मॉनसून को लेकर ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 25 जुलाई से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज़ होगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज से राज्य के पूर्वी और मध्य इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, साथ ही 40 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

UP Weather Update : इन जिलों में बरसेगा बारिश का कहर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जिन जिलों में तेज़ बारिश का असर दिख सकता है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे आमजन को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वज्रपात का भी खतरा – रहें सतर्क!

आईएमडी ने 40 से अधिक जिलों में वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका जताई है। जिन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है, वे हैं: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

लोगों के लिए सुझाव:

  • बारिश और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों पर न जाएं।

  • पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें और पक्के निर्माण के नीचे ही शरण लें।

  • खेतों या ऊंची जगहों पर कार्य करते समय सतर्कता बरतें।

  • बिजली से चलने वाले उपकरणों से दूरी बनाए रखें।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें