WhatsApp ला रहा नया अपडेट, अब Instagram या Facebook से सीधे सेट कर सकेंगे प्रोफाइल फोटो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Meta अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को एक-दूसरे से और बेहतर तरीके से जोड़ने की दिशा में बड़ा बदलाव ला रहा है। ताज़ा अपडेट में जल्द ही WhatsApp यूज़र्स को एक ऐसा फीचर मिलेगा जिससे वे अपनी प्रोफाइल फोटो सीधे Instagram या Facebook से चुन सकेंगे।

WhatsApp में नया बदलाव

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया फीचर WhatsApp Beta के Android वर्जन 2.25.21.23 में देखा गया है। फिलहाल इसे सीमित बीटा टेस्टर्स को उपलब्ध कराया गया है, लेकिन जल्द ही यह फीचर सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

कैसे काम करेगा यह फीचर?

अभी तक WhatsApp यूज़र्स को प्रोफाइल पिक्चर लगाने के लिए कैमरा, गैलरी, अवतार या AI इमेज जैसे विकल्प मिलते थे। लेकिन नए अपडेट के बाद, जब आप प्रोफाइल फोटो बदलने जाएंगे, तो आपको Instagram और Facebook अकाउंट से भी फोटो चुनने का विकल्प मिलेगा। इसका मतलब यह है कि यदि आपके Insta या FB पर कोई पसंदीदा तस्वीर लगी है, तो आप उसे बिना डाउनलोड या स्क्रीनशॉट लिए सीधे WhatsApp पर सेट कर पाएंगे – वो भी बिना इमेज क्वालिटी के नुकसान के।

अकाउंट लिंक करना होगा जरूरी

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूज़र को अपने WhatsApp, Facebook और Instagram अकाउंट्स को Meta Accounts Center के ज़रिए आपस में लिंक करना होगा। यह फीचर Meta की इंटर-कनेक्टेड ऐप्स को और ज़्यादा सुविधाजनक और एकीकृत बनाने की दिशा में एक और कदम है।

Meta की इंटीग्रेशन रणनीति

Meta लगातार अपने प्लेटफॉर्म्स को एक-दूसरे के साथ बेहतर तरीके से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। अब यूज़र्स Instagram स्टोरी को सीधे WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं और बिज़नेस अकाउंट्स में WhatsApp बटन जोड़ सकते हैं, जिससे ग्राहक सीधे बातचीत शुरू कर सकें।

WhatsApp का यह नया प्रोफाइल इम्पोर्ट फीचर न सिर्फ यूज़र्स के लिए प्रोफाइल सेट करना आसान बनाएगा बल्कि Meta ऐप्स के बीच समन्वय को और मज़बूत करेगा।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें