भड़काऊ भाषण मामला : अब्बास अंसारी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को मऊ से पूर्व विधायक अब्बास अंसारी की उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने अपनी सजा पर रोक लगाने की मांग की है। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस पर अगले सप्ताह निर्णय आने की संभावना है।

गौरतलब है कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अब्बास अंसारी ने एक भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके चलते एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए दो साल की कैद की सजा सुनाई थी। इस सजा के बाद उनकी विधायकी स्वतः समाप्त हो गई थी।

अब्बास ने इस सजा के खिलाफ पहले मऊ के जिला जज की अदालत में अपील की, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली और अपील खारिज कर दी गई। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है और सजा पर स्थगन की मांग की है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें