UP weather Update : यूपी में मानसून की रफ्तार हुई कमजोर, आज इन जिलों में बरिश का अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP weather Update : उत्तर प्रदेश में बीते दिनों भारी बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार मच गया था। कई जिले पानी-पानी हो गए, गांवों का मुख्य रास्तों से संपर्क टूट गया और हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए। लेकिन अब राहत की खबर है—प्रदेश में मानसून की गति धीमी पड़ रही है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

6 अगस्त, बुधवार को यूपी में बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में। मौसम विभाग के मुताबिक अब बारिश की तीव्रता घट रही है। यानी अगले कुछ दिनों में बहुत अधिक बारिश की उम्मीद नहीं है।

कहां हो सकती है तेज बारिश?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में आज भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। इन जिलों में सतर्क रहने की जरूरत है।

हल्की बौछारों वाले जिले

शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, बदायूं, शाहजहांपुर, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर समेत करीब दो दर्जन जिलों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, लेकिन किसी तरह की चेतावनी नहीं है।

कुछ इलाकों में बस छींटे ही गिरेंगे

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मऊ, बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, जौनपुर, अमेठी, फतेहपुर और इनके आसपास के जिलों में एक-दो जगह बारिश हो सकती है, लेकिन बड़ी बारिश की संभावना नहीं है।

अब बढ़ेगी गर्मी!

बारिश की वजह से मौसम सुहावना जरूर हुआ था, लेकिन अब तापमान में इज़ाफा होगा। अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे उमस और गर्मी दोनों महसूस होंगी। फिलहाल 10 अगस्त तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

बाढ़ का असर अब भी जारी

हालांकि बारिश में थोड़ी कमी आई है, लेकिन गंगा और यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। कई जिले अब भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें