समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर अपने तेवरों को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह सेल्फी लेने आए एक व्यक्ति को धक्का देती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में जया बच्चन उस व्यक्ति से कहती हैं, “क्या कर रहे हैं आप? वाट इज दिस?” यह सुनकर वह व्यक्ति घबरा गया और तुरंत पीछे हट गया। हालांकि, जया बच्चन कुछ पल तक गुस्से में उसे घूरती रहीं।
सोमवार (11 अगस्त, 2025) को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के कई नेता भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। इससे पहले विपक्षी दलों के नेता कांस्टीट्यूशन क्लब में एकत्र हुए थे।
यहीं, क्लब के प्रवेश द्वार के पास एक शख्स जया बच्चन के साथ सेल्फी लेने के लिए अचानक आगे बढ़ आया। वह उनके बेहद नजदीक पहुंच गया, जिससे जया बच्चन असहज हो गईं। नतीजतन, उन्होंने उस व्यक्ति को जोर से धक्का दे दिया।
वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
.










