Mumbai : दही हांडी उत्सव में दर्दनाक हादसा, रस्सी बांधते समय एक गोविंदा की मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई। दही हांडी के जोश और उत्साह के बीच शनिवार को मानखुर्द इलाके में बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र नगर में रस्सी बांधते समय 32 वर्षीय गोविंदा जगमोहन शिवकिरण चौधरी अचानक नीचे गिर पड़े। उन्हें तत्काल शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उत्सव में मातम का माहौल

जगमोहन, बाल गोविंद पाठक से जुड़े हुए थे। उनकी अचानक मौत की खबर ने उत्सव की खुशियां गम में बदल दीं। वहीं, बीएमसी की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार दोपहर 3 बजे तक दही हांडी से जुड़े अलग-अलग हादसों में 30 लोग घायल हुए हैं।

कहां कितने लोग घायल हुए?

  • कूपर अस्पताल: 18 लोग पहुंचे, जिनमें 12 भर्ती और 6 डिस्चार्ज

  • केईएम अस्पताल: 6 लोग पहुंचे, 3 भर्ती और 3 डिस्चार्ज

  • नायर अस्पताल: 6 लोग पहुंचे, 1 भर्ती और 5 डिस्चार्ज

बीएमसी का बड़ा कदम

हर साल दही हांडी के दौरान बड़ी संख्या में गोविंदों के घायल होने की घटनाएं सामने आती हैं। इसे देखते हुए इस बार बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी नगर निगम अस्पतालों को निर्देश दिया है कि घायलों का इलाज पूरी तरह मुफ्त किया जाए।
साथ ही अस्पतालों को हर तीन घंटे पर घायलों की रिपोर्ट आपातकालीन कंट्रोल रूम में भेजनी होगी ताकि हालात पर नज़र रखी जा सके। इसके अलावा बड़े दही हांडी स्थलों पर मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें