अगर आप रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के लिए बंपर भर्ती निकाली है। कुल 2418 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक तय की गई है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rrccr.com पर जाना होगा।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
-
उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो।
-
इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) अनिवार्य है।
आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 24 वर्ष
-
आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी:
-
SC/ST उम्मीदवार: 5 साल की छूट
-
OBC उम्मीदवार: 3 साल की छूट
-
दिव्यांग उम्मीदवार: 10 साल की छूट
-
आवेदन शुल्क
-
सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: ₹100
-
SC/ST, महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन?
-
आधिकारिक वेबसाइट www.rrccr.com पर जाएं।
-
होम पेज पर Online Applications लिंक पर क्लिक करें।
-
नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवश्यक विवरण भरें।
-
मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
-
फॉर्म भरने के बाद ध्यान से जांच कर सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन शुरू होने की तारीख: 12 अगस्त 2025
-
आवेदन की अंतिम तारीख: 11 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)










