Ghazipur : स्कूल में छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी, हमले में एक छात्र की मौत, तीन घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज स्थित निजी सनबीम स्कूल में सोमवार को छात्रों के बीच हुआ छोटा-सा विवाद बड़ा हादसा बन गया। पहले से चल रही कहासुनी इतनी बढ़ गई कि 9वीं कक्षा के एक छात्र ने 10वीं में पढ़ने वाले आदित्य वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्कूल में विवाद से खूनी घटना

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र आदित्य वर्मा यूसुफपुर मुहम्मदाबाद का रहने वाला था और सनबीम स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाई करता था। आरोपी छात्र, जो खुद भी नाबालिग है और 9वीं कक्षा में पढ़ता है, ने स्कूल परिसर में ही यह हमला किया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों छात्रों के बीच पुराना झगड़ा चल रहा था। सोमवार को दोबारा बात बिगड़ने पर आरोपी छात्र ने अचानक चाकू निकालकर आदित्य और कुछ अन्य छात्रों पर वार कर दिया। हालांकि बाकी छात्र बच निकले, लेकिन आदित्य को गंभीर चोटें लगीं।

परिवार में मचा कोहराम

जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली, वे अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस की कार्रवाई

स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसे बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें