सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने के जबरदस्त फायदे, सेहत और त्वचा दोनों रहेगी फिट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपनी हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका असर पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा पर साफ दिखने लगता है। ऐसे में आयुर्वेद में नीम की पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाना बेहद फायदेमंद माना गया है। चरक और सुश्रुत संहिता में भी इसका उल्लेख मिलता है।

नीम से दिन की हेल्दी शुरुआत

सुबह खाली पेट 3-4 कोमल नीम की पत्तियां चबाने से न सिर्फ मुंह की सफाई और मसूड़ों की मजबूती बढ़ती है, बल्कि यह पाचन को भी दुरुस्त करती है। इसके अलावा नीम खून को शुद्ध करता है और त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

संक्रमण से बचाव

नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को बाहरी संक्रमणों से बचाता है और गैस, कब्ज तथा पेट फूलने जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नीम में मौजूद फ्लावोनोइड्स, ग्लायकोसाइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन के प्रति अधिक संवेदनशील बनाते हैं, जिससे डायबिटीज़ के मरीजों को खास फायदा होता है।

त्वचा को भीतर से डिटॉक्स

नीम शरीर को अंदर से साफ करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकाल देता है। इससे स्किन ग्लोइंग बनती है और पिंपल्स की समस्या भी कम हो जाती है।

लिवर और मेटाबॉलिज्म मजबूत

नीम का नियमित सेवन लिवर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

नीम की पत्तियां नेचुरल माउथ क्लीनर की तरह काम करती हैं। इन्हें चबाने से मुंह की बदबू, मसूड़ों की सूजन और दांतों की सड़न जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें