बॉलीवुड की प्यारी जोड़ी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी साझा की है। साल 2023 में शादी करने वाले इस कपल ने अब इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट कर सभी को खुश कर दिया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में दिया खास संदेश
कपल ने अपने पोस्ट में एक खूबसूरत केक की तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है “1+1=3” और केक के नीचे छोटे-छोटे नन्हे पैर दिखाए गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे चलते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हमारा छोटा सा यूनिवर्स.. अपने रास्ते पर है असीम आशीर्वाद।”
फैंस और सेलेब्स की बधाई
जैसे ही कपल ने यह खुशखबरी साझा की, फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। अभिनेत्री सोनम कपूर ने लिखा, “बधाई हो डार्लिंग,” जबकि अनन्या पांडे ने कहा, “ओह बधाई परी।” इसके अलावा कई और सितारों ने भी कपल को शुभकामनाएं दी हैं।
परिणीति और राघव की लव स्टोरी
परिणीति और राघव की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही। इस जोड़े ने 13 मई 2023 को नई दिल्ली में सगाई की थी, जिसमें राजनीतिक और पारिवारिक हस्तियां मौजूद थीं, जैसे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। इसके बाद कपल ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के आलीशान लीला पैलेस में भव्य शादी की थी।
अब यह कपल माता-पिता बनने जा रहा है और उनके फैंस इस खुशखबरी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।










