UP Weather : यूपी के कई जिलों में आज बरसेंगे मेघ, जानें आगे कैसा होगा मौसम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत से ही झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया था। मंगलवार को भी कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन अब बारिश का रफ्तार थमने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 सितंबर से बारिश धीरे-धीरे कम होगी और तापमान में दोबारा इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा।

कहां-कहां होगी भारी बारिश

आज पश्चिमी यूपी के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मथुरा, कानपुर, बांदा, हाथरस, चित्रकूट, प्रयागराज, भदोही, मीरजापुर और सोनभद्र जैसे जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, एटा, कन्नौज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अच्छी बात यह है कि इन जिलों के लिए किसी तरह की वज्रपात या तूफानी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में सिर्फ एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

आने वाले दिनों का हाल

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 4 सितंबर को भी मौसम लगभग इसी तरह रहेगा, यानी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं धूप और उमस। 7 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश के आसार नहीं हैं, जिसकी वजह से गर्मी और उमस बढ़ेगी।

हालांकि, 8 सितंबर से मौसम का रुख बदल सकता है और खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की उम्मीद है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें