UP Weather : यूपी में पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, कहीं धूप तो कहीं बरसात, जानें आज कैसा रहेगा वेदर का हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Weather : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश का दौर थम गया है। अब कहीं हल्की बौछारें हो रही हैं तो कहीं तेज धूप निकल रही है। यह बदलता मौसम राहत से ज्यादा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। हल्की बरसात के बाद उमस ने हाल बेहाल कर दिया है—दिन में चुभती गर्मी और रात में बेचैनी, दोनों ही झेलनी पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, 8 से 10 सितंबर के बीच पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

इसके बाद 10 सितंबर से गरज-चमक के साथ तेज बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। खासकर 11 सितंबर को पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश ही देखने को मिलेगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें