Varanasi : दवा लेने जा रही बुजुर्ग महिला की ट्रक की चपेट में आकर दर्दनाक मौत, चालक फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के नकाइन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 80 वर्षीय चमेला देवी, निवासी पहाड़ी दीर्घा हरिजन बस्ती, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा और ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने समेत कई मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, चमेला देवी अपने नाती के साथ बाइक पर बैठकर मिसिरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान नकाइन प्राथमिक विद्यालय के पास दफ्फलपुर की ओर से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक असंतुलित होकर गिर गई। तभी ट्रक का पिछला पहिया महिला पर चढ़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के कोई पुत्र नहीं था, केवल दो बेटियां हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें