UP IPS Transfer : यूपी में 16 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, 11 जिलों के कप्तान बदले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में एक और बड़ा बदलाव किया है। गुरुवार को राज्य सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया, जिनमें 11 जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए आज़मगढ़, कुशीनगर और देवरिया के पुलिस अधीक्षकों को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इन जिलों में नए अफसरों की नियुक्ति की गई है।

बता दें कि इससे एक दिन पहले बुधवार को ही प्रदेश में 44 एडिशनल एसपी का तबादला किया गया था, जिनमें संभल के चर्चित एएसपी अनुज चौधरी का नाम भी शामिल था।

तबादले की प्रमुख सूची

  • हेमराज मीना (IPS-2012): एसएसपी आज़मगढ़ से हटाकर पुलिस मुख्यालय संबद्ध।
  • संतोष कुमार मिश्र (IPS-2012): एसपी कुशीनगर से मुख्यालय संबद्ध।
  • जय प्रकाश सिंह (IPS-2013): एसपी सुरक्षा, लखनऊ से उन्नाव के नए एसपी।
  • संजय समर (IPS-2014): एसएसपी अलीगढ़ से हटाकर देवरिया के एसपी।
  • लवक्रांत वीर (IPS-2014): एसपी देवरिया से मुख्यालय संबद्ध।
  • नीरज कुमार जादौन (IPS-2015): एसपी हरदोई से हटाकर अलीगढ़ के एसएसपी।
  • अशोक कुमार मीना (IPS-2015): एसपी सोनभद्र से हरदोई के नए एसपी।
  • अभिषेक वर्मा (IPS-2016): एसपी रेलवे, आगरा से सोनभद्र के एसपी।
  • दीपक भूकर (IPS-2016): एसपी उन्नाव से प्रतापगढ़ के एसपी।
  • डॉ. आलोक कुमार-II (IPS-2016): एसपी प्रतापगढ़ से हटाकर आज़मगढ़ के एसएसपी।
  • केशव कुमार (IPS-2017): एसपी अंबेडकरनगर से हटाकर कुशीनगर के एसपी।
  • अभिजीत आर. शंकर (IPS-2018): एसपी औरैया से अंबेडकरनगर के एसपी।
  • अभिषेक भारती (IPS-2018): डीसीपी प्रयागराज से औरैया के एसपी।
  • मनीष कुमार शांडिल्य (IPS-2018): सेनानायक, 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से डीसीपी प्रयागराज।
  • अलिन कुमार झा (IPS): एसपी/एएसपी बलिया से हटाकर एसपी रेलवे, आगरा।
  • सवेश कुमार मिश्र (IPS): सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर से सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज।

सरकार का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाना तथा पुलिस प्रशासन में जवाबदेही तय करना है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें