Jaunpur : नाले में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Jaunpur : जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास बहने वाले नाले में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसर गया।

जानकारी के मुताबिक, बरसात के दिनों में नाले में पानी भर जाने के कारण गांव के चार किशोर वहां नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान कुणाल कुमार (16 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सुबाष गौतम पानी की गहराई में डूब गया। बताया जा रहा है कि वह तैरना नहीं जानता था।

साथियों ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुणाल को बाहर निकाला। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष जफराबाद रमेश कुमार ने पुष्टि की है कि किशोर की नाले में डूबने से मौत हुई है और मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें