अखिलेश यादव का सीएम योगी पर बनी फिल्म ‘अजेय’ पर कसा तंज, बोले- क्या इसमें कार पलटने वाले सीन हैं…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय’ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

फिल्म ‘अजेय’ पर तंज

अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर कहा, “क्या इसमें कार पलटने वाले सीन हैं या नहीं? क्या मुकदमे वापसी वाले मामले दिखाए गए हैं? भाषण में बीप का प्रयोग किया गया है या नहीं?” उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने इस फिल्म को नकार दिया और यह फिल्म आते ही फ्लॉप साबित हुई।

पशु सुरक्षा और किसान चिंता

सपा सुप्रीमो ने प्रदेश में जंगली जानवरों और आवारा पशुओं की समस्याओं पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के वादों के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे इनकी मौतें हो रही हैं और किसानों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बहराइच, बिजनौर और पीलीभीत का उदाहरण देते हुए कहा कि यह समस्या काफी गंभीर है।

गायों की सुरक्षा पर सवाल

अखिलेश यादव ने कहा, “इस सरकार में गायों की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं है। गौशालाओं में उनकी मौत हो रही है, कई गायों को जेसीबी से दफनाया जा रहा है। यह सब क्यों हो रहा है?”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें