गिरिराज सिंह का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा- कपूत को मां दुर्गा आशीर्वाद नहीं देती…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है। मंगलवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने तेजस्वी को कपूत तक कह डाला।

गिरिराज सिंह ने कहा, “मैं तेजस्वी यादव जी से कहना चाहता हूं कि कपूत को मां कभी आशीर्वाद नहीं देती। अगर वे आशीर्वाद दे भी दें, तो भी सत्ता उनके हाथ में कभी नहीं आएगी।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव के समय में बिहार पुलिस के सहारे चलता था और उसी दौर की वापसी अब कभी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने मां दुर्गा से गलत आशीर्वाद मांगा है, क्योंकि करोड़ों लोग यही प्रार्थना कर रहे हैं कि लालू परिवार को फिर से सत्ता न मिले।

तेजस्वी यादव ने मांगी थी मां दुर्गा से प्रार्थना

दरअसल, नवरात्रि के पहले दिन सोमवार (22 सितंबर 2025) को तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा था:
“हे मां! बिहार ने पिछले 20 सालों में गरीबी, पलायन, भूख, भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य की बदहाली झेली है। अब इस दुख से मुक्ति दिलाइए। मुझे शक्ति दीजिए ताकि हर घर में समृद्धि और खुशहाली ला सकूं और एक नया बिहार बना सकूं।”

भूपेश बघेल को भी घेरा

इसी दौरान गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि मोदी सरकार ने हर वर्ग को राहत देने का काम किया है।
कांग्रेस पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पार्टी वास्तव में ‘मेक इन इंडिया’ की समर्थक है, तो पहले संकल्प ले कि उसका पूरा परिवार सिर्फ भारत में बने उत्पादों का ही इस्तेमाल करेगा।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें