CBSE Board Exam Date 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेंगी। इस अवधि में मुख्य बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ खेल छात्रों के लिए विशेष परीक्षाएं, 10वीं की दूसरी परीक्षा और 12वीं की पूरक परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
10वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल
-
पहला चरण: 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक
-
दूसरा चरण: 15 मई से 1 जून 2026 तक
12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल
-
परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक होंगी।
कितने छात्र होंगे शामिल?
CBSE के अनुसार, इस बार लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। भारत में 204 विषयों और विदेश के 26 देशों में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अभी तिथि-पत्र अस्थायी
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह संभावित डेटशीट है। स्कूलों द्वारा छात्रों की अंतिम सूची जमा करने के बाद ही फाइनल शेड्यूल जारी किया जाएगा।
.
Big Update from #CBSE
Tentative Date Sheets for Class X & XII 2026
MORE details at https://t.co/Mgv75k9CQ6 pic.twitter.com/SAqQFVoChW— CBSE HQ (@cbseindia29) September 24, 2025










