UP weather : यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी बरसात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में मॉनसून अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है, जबकि पश्चिमी यूपी में अब मानसून की विदाई की तैयारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

25 सितंबर का मौसम

गुरुवार, 25 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है। वहीं, पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश या बादलों की गरज सुनाई दे सकती है। राहत की बात यह है कि किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी नहीं किया है।

26-27 सितंबर का पूर्वानुमान

26 और 27 सितंबर को मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी यूपी में बारिश का असर और बढ़ेगा—26 सितंबर को कई जिलों में और 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश की उम्मीद है।

लखनऊ और आसपास का मौसम

राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में 25 सितंबर की सुबह तक आसमान साफ रहेगा। दोपहर तक बादल छा सकते हैं। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इन जिलों में बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, मिर्जापुर, सोनभद्र और संत कबीर नगर शामिल हैं।
वहीं, 26 सितंबर से मध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, झांसी, ललितपुर और बांदा जैसे जिलों में भी बारिश की दस्तक हो सकती है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें