Bihar Election : पीएम मोदी ने बिहार की महिलाओं को दी बड़ी सौगात, खाते में भेजे गए 10-10 हजार रुपये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को महिलाओं के लिए नई पहल की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजकर उन्हें बड़ी राहत दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर बिहार की नारी शक्ति के साथ जुड़कर उनकी खुशियों में शामिल होना उनके लिए विशेष है। उन्होंने सभी महिलाओं का हृदय से आभार जताया और कहा कि उनका आशीर्वाद समाज के लिए एक बड़ी ताकत है।

बहन-बेटियों के सपनों को मिलेगा नया पंख

पीएम मोदी ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक 75 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा, “जब कोई बहन या बेटी स्वरोजगार करती है, तो उसके सपनों को नए पंख मिलते हैं और समाज में उसका सम्मान बढ़ता है।”

आरजेडी पर तंज

प्रधानमंत्री ने आरजेडी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनके शासन में महिलाओं की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं था। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने आरजेडी नेताओं के अत्याचार झेले हैं, लेकिन नीतीश सरकार के नेतृत्व में बेटियां सुरक्षित और बेखौफ हैं।

पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यह नीतियां न केवल महिलाओं के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए फायदेमंद हैं। इस अभियान के तहत सवा चार लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर गांव-गांव और कस्बों में लगाए जा रहे हैं, जहां ब्लड प्रेशर, खून की कमी, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जा रही है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें