गाजा में लंबे समय से जारी संघर्ष जल्द ही समाप्त हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए विशेष शांति प्रस्ताव तैयार किया है, जिसका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किया। पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप की योजना न केवल फिलीस्तीनी और इजरायली लोगों के लिए, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र में दीर्घकालीन शांति, सुरक्षा और विकास का रास्ता खोल सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी संबंधित देश इस पहल का समर्थन करेंगे, जिससे संघर्ष खत्म होकर शांति स्थापित हो सके।
इजरायल भी तैयार है युद्ध समाप्ति के लिए
ट्रंप ने 20-बिंदुओं वाला प्लान तैयार किया है, जिसे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कई मुस्लिम देशों का समर्थन मिल चुका है। अब इस प्रस्ताव को मिस्र और कतर ने हमास के सामने रखा है। हमास ने फिलहाल इस प्रस्ताव पर सावधानीपूर्वक विचार करने की बात कही है।
ट्रंप ने की अरब और मुस्लिम देशों के साथ बैठक
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूएनजीए की बैठक के अलावा अरब और मुस्लिम देशों के साथ भी बैठक कर गाजा में सीजफायर की योजना पर चर्चा की। इसके बाद अमेरिका ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू को योजना से अवगत कराया, जिन्होंने इसे समर्थन दिया।
इस पहल के सफल होने से गाजा संघर्ष में शांति की उम्मीद मजबूत हो सकती है और क्षेत्रीय स्थिरता बढ़ सकती है।










