Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उठाल, जानें आज का लेटेस्ट रेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gold-Silver Price Today : त्योहारी सीजन और वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 24 कैरेट सोने में 1,400 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मुंबई में 24 कैरेट सोना अब 1,18,310 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,08,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

चांदी में भी तेजी बनी रही, और यह 1,000 रुपए बढ़कर 1,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी स्पॉट गोल्ड की कीमत 1 प्रतिशत बढ़कर 3,862.21 डॉलर प्रति औंस हो गई।

शहरवार सोने के दाम

  • दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे: 24 कैरेट सोना 1,18,460 रुपए, 22 कैरेट सोना 1,08,600 रुपए (प्रति 10 ग्राम)

  • कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु: 24 कैरेट सोना 1,18,310 रुपए, 22 कैरेट सोना 1,08,450 रुपए (प्रति 10 ग्राम)

ध्यान देने योग्य बात यह है कि 24 कैरेट सोना निवेश के लिए खरीदा जाता है, जबकि 22 और 18 कैरेट सोना ज्वैलरी निर्माण में इस्तेमाल होता है।

सोने की कीमत में तेजी का कारण

पिछले कुछ सालों में सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके पीछे भूराजनीतिक तनाव, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और निवेशकों की बढ़ती रुचि प्रमुख वजहें हैं।

सोने की कीमत कैसे तय होती है

भारत में ज्यादातर सोना आयातित होता है। आयात पर सीमा शुल्क, जीएसटी और स्थानीय टैक्स लगते हैं, जो कीमत को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा वैश्विक घटनाएं, जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी, ब्याज दर में बदलाव और डॉलर की मजबूती या रुपया कमजोर होना भी सोने की कीमत बढ़ाने वाले प्रमुख कारण हैं।

सोना: निवेश और परंपरा

सोना भारतीय संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा है। शादी, त्योहार और अन्य खुशी के अवसरों पर सोने की मांग बढ़ जाती है। निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, जिससे मांग और कीमतों में उछाल देखने को मिलता है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें