आजम खान के बाद अब पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी हुए रिहा, 33 महीने बाद जेल से आए बाहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की कानपुर-सीसामऊ विधानसभा सीट से पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी को मंगलवार शाम लगभग 6 बजे महराजगंज जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। करीब 33 महीनों की लंबी कैद के बाद जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने अपनी पत्नी, सीसामऊ से मौजूदा विधायक नसीम सोलंकी, दोनों बेटों और सास खुर्शीद बेगम को गले लगाकर भावुक मुलाकात की।

जेल के बाहर सपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ मौजूद थी। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में जमानत दी थी। जेल प्रशासन के मुताबिक, उन्हें 22 दिसंबर 2022 को कानपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के साथ महराजगंज जिला कारागार शिफ्ट किया गया था, जहां से अब उनकी रिहाई हुई है।

इससे पहले सोमवार (29 सितंबर) को उनके भाई रिजवान सोलंकी कानपुर जेल से बाहर आए थे, लेकिन इरफान की रिहाई में देरी हो गई थी। वजह यह रही कि रिहाई आदेश कानपुर जेल पहुंचा था, जबकि इरफान महराजगंज जेल में कैद थे।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें