दशहरे से पहले मोदी सरकार ने करोड़ों कर्मचारियों, पेंशनर्स और किसानों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बदलाव 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा। दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से पहले यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खास सौगात है।
48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा
-
जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया DA अक्टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा।
-
महंगाई भत्ता अब बेसिक सैलरी और पेंशन के 55% से बढ़कर 58% हो गया है।
-
इसका लाभ लगभग 49.2 लाख कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।
-
सातवें वेतन आयोग के तहत यह इस साल का दूसरा संशोधन है।
57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी
कैबिनेट ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाते हुए 57 नए केंद्रीय विद्यालय (KV) खोलने की मंजूरी दी है।
-
इनमें से 20 KV उन जिलों में खोले जाएंगे जहां अभी तक कोई केंद्रीय विद्यालय नहीं है।
-
14 KV आकांक्षी जिलों में, 4 KV नक्सल प्रभावित जिलों में और 5 KV उत्तर-पूर्व और पहाड़ी क्षेत्रों में स्थापित होंगे।
-
यह निर्णय देशभर में शिक्षा की पहुंच को और मज़बूत करेगा।
किसानों के लिए MSP में बढ़ोतरी
सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में भी इज़ाफा किया है।
-
रबी सीजन 2026-27 के दौरान अनुमानित 297 लाख मीट्रिक टन अनाज की खरीद होगी।
-
नए MSP पर किसानों को करीब ₹84,263 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।
-
इस फैसले से किसानों की आय में सीधा इज़ाफा होगा।










