चंदौली में सनसनीखेज वारदात : युवती को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को भी मारी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में गुरुवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। मां के साथ सब्जी खरीदने गई एक मुस्लिम युवती को युवक ने अचानक गोली मार दी। गोली युवती की कमर में लगी, जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घायल युवती को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

इसी बीच घटना के बाद भागा आरोपी युवक भी कुछ ही देर में घायल अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार, मुगलसराय की नई बस्ती का रहने वाला संजय सोनकर, जिसने प्रेमिका बबली को गोली मारी थी, वह रामनगर थाना क्षेत्र के कटारिया स्थित अपनी बुआ के घर पहुंचा और वहां खुद को भी गोली मार ली। उसे भी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एडीसीपी टी सरवनन भी मौके पर पहुंचे और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें