Varanasi: विजयादशमी पर BLW में जला 70 फीट ऊंचे रावण का पुतला, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मैदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। विजयादशमी के अवसर पर असत्य पर सत्य और अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक रावण दहन शहर के कई इलाकों में उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस साल बरेका मैदान (BLW) में 70 फीट ऊंचा रावण, उसके भाई मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए।

BLW में उमड़ा भारी जनसैलाब

रावण दहन देखने के लिए मैदान में कर्मचारियों, उनके परिवारों और आसपास के गांवों व कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतले क्रमश: 70, 65 और 60 फीट ऊँचे बनाए गए थे। आतिशबाजी और भव्य सजावट ने दर्शकों का मन मोह लिया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम जिला प्रशासन और रेल सुरक्षा बल द्वारा किए गए थे।

वहीं, काशी विद्यापीठ और मलदहिया चौराहे पर भी रावण के पुतले जलाए गए। इन स्थानों पर भी रावण दहन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी और जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें