वाराणसी: भजन-लाउडस्पीकर विवाद के बाद हिंदू संगठनों ने बीच सड़क किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- “जब मस्जिद…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Varanasi : मदनपुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर विवाद अब और बढ़ गया है। शनिवार को हिंदू संगठनों ने मंदिर परिसर के पास सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मंदिर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने इस मौके पर कहा, “जब मस्जिद और मजारों पर सुबह लाउडस्पीकर बजाने में कोई दिक्कत नहीं होती, तो मंदिर में हनुमान चालीसा से परेशानी क्यों है?”

लाउडस्पीकर विवाद

यह विवाद तब शुरू हुआ जब बीते गुरुवार को मंदिर में चल रहे हनुमान चालीसा पाठ के दौरान लाउडस्पीकर बजाने का विरोध किया गया। मामले की शिकायत पुजारी संजय प्रजापति ने पुलिस से की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को अब्दुल नासिर और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

पुजारी का आरोप

पुजारी संजय प्रजापति के मुताबिक, गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था। तभी अब्दुल नासिर और उसका बेटा वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने लाउडस्पीकर बंद करने की धमकी देते हुए चेतावनी दी कि “अगर दोबारा ऐसा हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

दशाश्वमेध थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें