फर्रुखाबाद : जोरदार धमाके से हिला कोचिंग सेंटर, दो बच्चों की मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित सातनपुर मंडी के पास शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में जबरदस्त विस्फोट हो गया। हादसे में पढ़ाई कर रहे करीब 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल उठा और एक किलोमीटर दूर तक मकान हिल गए।

धमाके से कोचिंग सेंटर ध्वस्त

विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोचिंग सेंटर का पूरा ढांचा मलबे में बदल गया। बाहर की पक्की दीवारें और स्लैब 50 मीटर दूर जा गिरे, जबकि लोहे की जाली लगभग 150 मीटर दूर पानी भरे गड्ढे में जा पहुंची। धमाका इतना भयावह था कि कुछ बच्चों के शरीर के टुकड़े घटनास्थल पर बिखरे मिले।

वाहन भी उड़े हवा में

धमाके की ताकत से छात्रों की खड़ी मोटरसाइकिल, स्कूटी और साइकिल जैसे वाहन भी कई मीटर दूर जा गिरे। आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

प्रशासनिक अमला मौके पर

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कोचिंग सेंटर में मौजूद एक शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें