बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का गंभीर आरोप, रोते हुए शेयर किया वीडियो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह रविवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। बताया जा रहा है कि वे जब पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर पहुंचीं, तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें थाने चलने के लिए कहा, क्योंकि पवन सिंह की ओर से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि ज्योति सिंह थाने जाने के बजाय सोशल मीडिया पर लाइव आ गईं और पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए।

लाइव वीडियो में ज्योति सिंह ने कहा, “ये वही पवन सिंह हैं जो समाज की सेवा की बातें करते हैं, लेकिन अपनी पत्नी को घर से निकलवाने के लिए पुलिस बुलाते हैं। चुनाव के वक्त मुझे साथ रखा और प्रचार के लिए इस्तेमाल किया, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुआ, किसी और लड़की के साथ होटल चले गए। एक पत्नी होने के नाते मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकती थी, इसलिए घर छोड़कर चली गई।”

“देख लीजिए पवन भैया का असली चेहरा”

ज्योति सिंह ने वीडियो में रोते हुए कहा, “आप लोगों ने कहा था कि एक बार पवन भैया से जाकर बात कीजिए, तो मैं आ गई। अब देख लीजिए, यही है उनका असली चेहरा। मरने के बाद अगर मैं न रहूं तो कैंडल मार्च मत निकालना। अगर जीते-जी सही-गलत का फैसला नहीं कर सकते, तो किसी को हक नहीं है बाद में न्याय की बात करने का।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं लखनऊ में पवन सिंह के घर आई हूं। उन्होंने मेरे खिलाफ एफआईआर कराई है। मैं उनकी पत्नी हूं और अपने हक के लिए आई हूं। अब जनता फैसला करे कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा।”

राजनीतिक पृष्ठभूमि में उभरा विवाद

बताया जा रहा है कि पवन सिंह इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में किसी सीट से उम्मीदवार बन सकते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी और संबंध सुधारने की कोशिश की थी। ऐसे में पत्नी ज्योति सिंह के इन आरोपों से उनका राजनीतिक सफर मुश्किल में पड़ सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें