UP Weather : मॉनसून की विदाई से पहले फिर बरसेंगे मेघ, जानें कैसा होगा मौसम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर पूरे जोश के साथ लौटा है। कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश और हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने एक नई भविष्यवाणी जारी की है, जिसमें अगले कुछ दिनों का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर को भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली की कड़क और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंडक और बढ़ जाएगी।

तापमान में गिरावट, फिर बढ़ेगा पारा

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में राज्य के विभिन्न इलाकों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम पलट सकता है और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, उनमें वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, औरया, बदायूं, बरेली, रामपुर, संभल, मुरादाबाद और बिजनौर शामिल हैं।

8 अक्टूबर से बदल जाएगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का कहना है कि 8 अक्टूबर से आसमान साफ होने लगेगा। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप से हल्की गर्माहट का एहसास होगा। जानकारों के मुताबिक, बारिश रुकने के बाद अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश से मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें